- दुकानें खुली, बस सेवाएं रही बंद
गुवा : सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में आहूत एक दिवसीय बंदी का गुवा एवं बड़ाजामदा क्षेत्र में मिला-जुला असर देखने को मिला। गुवा में आम दिनों की तरह अधिकांश दुकानें खुली रहीं, जिससे जनजीवन सामान्य बना रहा। हालांकि बंदी का असर लंबी दूरी की बस सेवाओं पर स्पष्ट रूप से देखा गया और इस दौरान बसें नहीं चलीं। इसी तरह बड़ाजामदा में भी दुकानें खुली रहीं, लेकिन यहां भी लंबी दूरी की बस सेवाएं बंद रहीं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो व जुगसलाई निकाय चुनाव में आजसू उतारेगी प्रत्याशी – रामचंद्र सहिस
बस सेवाओं पर पड़ा बंदी का असर, पुलिस की सतर्कता से बनी रही शांति
बंदी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुवा एवं बड़ाजामदा क्षेत्र में पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा। प्रशासन की सतर्कता के कारण पूरे क्षेत्र में शांति बनी रही और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। बंदी का असर सीमित रहा, लेकिन विरोध का संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया।
There is no ads to display, Please add some





















































