Muri : सिल्ली टुटकी और रामपुर लैम्पस में 500 एमटी क्षमता वाले गोदाम का शिलान्यास

  • किसानों को बिचौलियों से बचाने और कृषि उत्पाद सुरक्षित रखने के लिए नई सुविधा

मुरी : सिल्ली टुटकी में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की परियोजना समेकित सहकारी विकास परियोजना (ICDP) के तहत 500 एमटी क्षमता वाले गोदाम का शिलान्यास विधायक मो फुलको देवी के कर कमलों से किया गया। समारोह में विधायक अमित महतो ने कहा कि पहले यहां केवल 100 एमटी क्षमता का गोदाम था, लेकिन किसानों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए अब 500 एमटी क्षमता वाला गोदाम बनाया जा रहा है। इससे किसानों को अपने उत्पाद बिचौलियों के चक्कर में फंसे बिना सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। कार्य कारिणी एजेंसी ICCP कोषांग द्वारा संपन्न किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : केयू के मानव घोष ने राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार जीत पूर्वी सिंहभूम का नाम रोशन किया

किसानों के लिए 500 एमटी क्षमता वाले गोदाम का शिलान्यास

ठेकेदार रेहान ने बताया कि गोदाम 16 डीसमील जमीन पर शिलान्यास के तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा और चार महीने में पूरा हो जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 60 लाख रुपये है। मौके पर सिल्ली पूर्व के जिप सदस्य लक्ष्मी देवी, पति ए महतो, लैम्प अध्यक्ष सुरेश सिह मुंडा, गोपाल कोईरी, सचिव धनीराम महादानी, नुतन देवी, अजय कोईरी, बबुधेश्वर कोईरी, केशव कोईरी और पांडे महतो राजेश महतो सहित टुटकी के ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : NIT जमशेदपुर में शोध कर जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने पेटेंट प्राप्त किया , जादूगोड़ा में खुशी की लहर

जादूगोड़ा : यूरेनियम नगरी जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने एन आई टी संस्थान जमशेदपुर में शोध कर पेटेंट प्राप्त किया है ।शोध क्षेत्र में पेटेंट को अत्यंत विरल उपलब्धि…

Spread the love

Gua : गुवा की बेटी प्रियंका मिंज थाईलैंड में दिखाएंगी डांस का हुनर, सम्मान समारोह में बढ़ाया गया उत्साह

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा की बेटी प्रियंका मिंज (24) अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। बचपन से ही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time