- युवा ज्ञान समागम 2025–26 में नेतृत्व और तर्कशक्ति का शानदार प्रदर्शन
- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उज्ज्वल प्रदर्शन
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के युवा प्रतिभागी मानव घोष ने झारखण्ड राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित “युवा ज्ञान समागम 2025–26” के अंतर्गत राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया और तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एक साझा मंच प्रदान करना था, जहाँ वे अपने ज्ञान, तर्कशक्ति और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर सकें। मानव घोष ने मुख्य वक्ता (Lead Speaker) की भूमिका निभाते हुए तथ्य-आधारित तर्क और सशक्त प्रस्तुतीकरण से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में बढ़ती अपराध व ट्रैफिक अव्यवस्था पर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मानव घोष की उपलब्धी से प्रसन्नता का माहौल
इस प्रतियोगिता में झारखण्ड के 25 विश्वविद्यालयों से प्रतिभागियों ने सहभागिता की। मानव घोष की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर झारखण्ड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने उन्हें ₹25,000/- की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। जिले के शिक्षाविदों, युवाओं और शुभचिंतकों ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त की और प्रतिभागी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस जीत ने पूर्वी सिंहभूम जिले के युवाओं में उत्साह और प्रेरणा का संचार किया है।
There is no ads to display, Please add some



















































