Gua : सरकार के वादा खिलाफी से सहायक अध्यापकों में आक्रोश, 18 अप्रैल को रांची कूच का ऐलान

गुवा : नोवामुंडी प्रखंड में सहायक अध्यापकों के बीच सरकार के वादा खिलाफी को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला। प्रखंड अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार की अध्यक्षता में प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे और अपनी मांगों को लेकर गंभीर चर्चा की।

बैठक के दौरान प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 18 अप्रैल को प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक रांची के लिए कूच करेंगे। वहां मुख्यमंत्री आवास के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में शामिल होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। शिक्षकों का कहना है कि सरकार द्वारा किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया गया है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इसके पूर्व 12 अप्रैल को प्रखंड के सभी संकुलों में एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही रांची कूच के लिए आवश्यक तैयारियां जैसे वाहन, बैनर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

इस बैठक में पुरुषोत्तम कुमार, राजेश चंद्र महतो, मणिशंकर प्रसाद, राकेश पाठक, बसंत गोप, राजेश गोप, जगबंधु पात्रो, राजू बेहरा, अर्धनी सवैय्या, मधुसूदन पान, शुभनाथ पूर्ति, रजनी नायक, रीता करवा, सुनीता पान, एलिजाबेथ टोप्पो, मोती सिंकू, गीता सीरका, सोमवारी सामंत, वीणा देवी, रिंकू सिंह, कमलापूर्ति देवआनंद गोप, राजेंद्र सिरका, राजेंद्र महतो, विश्वजीत प्रधान, रामचंद्र बोबोंगा सहित कई सहायक अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Gua : नुईया गांव में आदिवासी समुदाय ने धूमधाम से मनाया मागे पर्व

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आरएमएस हाई स्कूल के स्थापना के 25 वर्ष पूरे, संस्थान ने मनाया सिल्वर जुबिली समारोह

जमशेदपुर : शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शुमार आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने सफल 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि…

Spread the love

Jamshedpur : आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक में सूचना आयुक्त की नियुक्ति में राजनीतिक दखलअंदाजी की आलोचना, राज्यपाल से शिकायत का निर्णय

जमशेदपुर : आरटीआई कार्यकर्ता संघ की केन्द्रीय समिति की एक बैठक पुराना कोर्ट परिसर में संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष दिलबहादुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष दिलबहादुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time