Gyandeep English School को मिली स्थायी मान्यता, छात्रों को मिलेगा सर्वांगीण प्रशिक्षण

बहरागोड़ा:  झारखंड सरकार ने बहरागोड़ा प्रखंड की खेडुआ पंचायत के जयपूरा स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल को स्थायी मान्यता प्रदान की है। इस उपलब्धि की घोषणा स्कूल के अध्यक्ष कंचन महापात्र ने शनिवार को की।

महापात्र ने कहा कि यह मान्यता सिर्फ स्कूल ही नहीं, बल्कि पूरे सीमावर्ती इलाके के लिए ऐतिहासिक अवसर है। इससे अब स्थानीय छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय रक्षा सेवाओं में जाने की तैयारी का मौका मिलेगा।

अध्यक्ष के अनुसार, स्थायी मान्यता मिलने से विद्यालय में छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति और चरित्र निर्माण जैसे मूल्यों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। इससे छात्र शैक्षणिक, शारीरिक और नैतिक रूप से मजबूत बनेंगे।

विद्यालय प्रबंधन समिति ने झारखंड सरकार का आभार जताया और आश्वासन दिया कि संस्था आगे भी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उच्चतम मानकों का पालन करेगी। मान्यता मिलने की खबर से पूरा स्कूल परिवार और ग्रामीण खुशी से झूम उठे। यह उपलब्धि जयपूरा और बरसोल के निवासियों के लिए भी गर्व का विषय बन गई है।

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर में जनता दरबार – DDC ने सुनीं समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम, शौर्य प्रदर्शन और भक्ति के जयकारों से सराबोर हुआ क्षेत्र

    बहरागोड़ा : भगवान श्री राम के जन्मोत्सव, रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को पूरा बहरागोड़ा प्रखंड भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धा और शक्ति के इस अनूठे संगम…

    Spread the love

    Jamshedpur : ईद 21 को, अलविदा की नमाज संपन्न

    जमशेदपुर: शहर में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला। चांद दिखाई…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time