Hazaribagh: हजारीबाग में बड़ा हादसा, तिलैया डैम में डूबी बोलेरो, 2 की मौत

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के बरही थाना अंतर्गत एनएच 31 पर जवाहर घाटी में आज बुधवार की अहले सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. अहले सुबह करीब 4:30 बजे जवाहर पुल का गार्ड वाल तोड़ते हुए एक बोलेरो (24 बीएच 7398 के) तिलैया डैम में समा गया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी है. फिलहाल एक व्यक्ति का शव निकाला गया है. शव की पहचान झुमरी तिलैया के फल व्यवसायी राहुल स्वर्णकार के रूप में हुई है. दूसरे की तलाश जारी है.

बोलेरो में 4 लोग थे सवार
जानकारी के अनुसार बोलेरो में चार लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोग किसी तरह निकल कर भाग गये. जबकि अन्य 2 लोग फंसे रह गये. घटना की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पाकर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंची. क्रेन की सहायता से बोलेरो को डैम से बाहर निकला गया. व्यवसायी राहुल स्वर्णकार का शव भी क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया. दूसरे व्यक्ति का शव खोजने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  बिष्टुपुर स्थित एलआईसी भवन में भीषण आग, कांफ्रेंस हॉल, 45 एसी और सैकड़ों कंप्यूटर स्वाहा

​जमशेदपुर : शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बिष्टुपुर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भवन की चौथी मंजिल पर देर रात करीब सवा दो बजे भीषण आग लग गई। इस…

Spread the love

Jamshedpur : मैरीन ड्राइव हादसे में मारे गए सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

जमशेदपुर :  मैरीन ड्राइव में हुए भीषण सड़क हादसे में असमय जान गंवाने वाले सोनारी निवासी सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता तथा आदित्यपुर निवासी वंशिका खण्डेलवाल के परिजनों से जमशेदपुर पश्चिम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time