छत्तीसगढ़ः बीजापुर में सुरक्षाबलों एवं नक्सलियों के बीच पिछले दिनों हुए मुठभेड़ के बाद सुकमा में मंगलवार को हुए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट हुआ. जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, घटना दंतेवाड़ा जिले की सीमा से लगे जगरगुंडा थाना क्षेत्र के तहत अर्धसैनिक बल के एक शिविर के पास हुई. दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर के बर्मन ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की एक टीम ‘क्षेत्र प्रभुत्व और तलाशी’ अभियान पर निकली थी. उनकी वापसी के दौरान, सीआरपीएफ की 231वीं बटालियन के हेड-कांस्टेबल एमएन शुक्ला का कदम अनजाने में आईईडी पर पड़ गया, जिससे विस्फोट हो गया. पुलिस अधिकारी ने कहा, उन्हें प्रारंभिक उपचार दिया गया और रायपुर ले जाया गया. सुकमा में आईईडी हमला राज्य के बीजापुर के वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा 31 नक्सलियों को मार गिराने के कुछ दिनों बाद हुआ.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : टेल्को से पिस्टल व गांजा के साथ घाटशिला का युवक धराया