Jamshedpur: मानगो क्षेत्र में पेयजल संकट से राहत की पहल, DC ने किया टास्क फोर्स का गठन – संपर्क सूत्र भी जारी

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो नगर निगम क्षेत्र में लगातार सामने आ रही पेयजल समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने एक चार सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया है, जो क्षेत्र में जल संकट की समस्याओं का समयबद्ध ढंग से समाधान सुनिश्चित करेगी.

इस टास्क फोर्स की अध्यक्षता परियोजना निदेशक, आई०टी०डी०ए दीपांकर चौधरी को सौंपी गई है. टीम में उप नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (यांत्रिक प्रमंडल, जमशेदपुर) तथा कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (आदित्यपुर) को शामिल किया गया है.

जनहित में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मानगो क्षेत्र के नागरिकों द्वारा प्राप्त हो रही पेयजल संबंधी शिकायतों का आपसी समन्वय से शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि लोगों को नियमित व निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

संपर्क सूत्र भी जारी

पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की सूचना देने हेतु उपभोक्ता 8603533700 (ए.ई.) नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. यदि इस नंबर से संपर्क नहीं हो सके, तो 9263532141 पर वरीय पदाधिकारी से संपर्क करने की सुविधा दी गई है.

स्थानीय समाधान, प्रशासनिक दृढ़ता

यह पहल प्रशासनिक इच्छाशक्ति का प्रमाण है कि आम जनता की बुनियादी आवश्यकताओं, विशेषकर पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि टास्क फोर्स के सक्रिय संचालन से मानगो क्षेत्र की वर्षों पुरानी जल समस्याओं में ठोस सुधार देखने को मिलेगा.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: दवा दुकानों पर बढ़ेगी सख्ती, ड्रग पेडलर्स पर कार्रवाई के निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *