Jharkhand: नेशनल सब जूनियर हॉकी में झारखंड की बेटियों ने लगातार चौथी बार खिताब जीतकर रचा कीर्तिमान

रांची:  झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर अपने हुनर, जुझारूपन और प्रतिबद्धता से पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है. रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया नेशनल सब जूनियर वूमेन चैंपियनशिप के फाइनल में झारखंड की टीम ने उड़ीसा को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया.

यह जीत केवल एक फाइनल मुकाबले की नहीं, बल्कि समर्पण और अनुशासन की विजय है. झारखंड की टीम ने लगातार चौथी बार यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खिताब जीतकर हॉकी के क्षेत्र में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. यह उपलब्धि राज्य की महिला खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत और खेल भावना का प्रमाण है.

इस ऐतिहासिक जीत के बाद राज्यभर में खेल प्रेमियों और आम नागरिकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई. खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी स्टाफ को बधाइयों का तांता लग गया है. मुख्यमंत्री से लेकर विभिन्न खेल संघों और सामाजिक संगठनों ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: सावन का पांचवां दिन – गेरुआ रंग में रंगी देवभूमि, थमा नहीं रहा है कांवरियों का प्रवाह

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजुड़ी में दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना चैंपियन

स्व. रविंद्र नाथ मुर्मू व स्व. कन्हैया लाल मुर्मू की स्मृति में हुआ भव्य आयोजन रोमांचक मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का हुआ समापन जादूगोड़ा : जादूगोड़ा प्रखंड के नरवापहाड़ स्थित…

Spread the love

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *