जमशेदपुर: पुडिसिली मोड़, डोबो में ‘The Nature Vibe Resort’ का उद्घाटन समारोह उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और पर्यावरण प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
हरियाली और आधुनिकता का संगम
रिसॉर्ट के प्रोपराइटर अमित कुमार सिंह और दीपक सिंह ने बताया कि यह स्थान प्रकृति के सान्निध्य में विश्राम और मनोरंजन का अनूठा अनुभव प्रदान करता है. यहाँ मेहमानों को हरे-भरे वातावरण में आधुनिक सुविधाओं का संयोजन मिलेगा, जिससे वे शहर की भागदौड़ से दूर शांति और सुकून का अनुभव कर सकेंगे.
![]()
सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय स्वाद का आयोजन
उद्घाटन के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आगंतुकों ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया और रिसॉर्ट के आतिथ्य का भरपूर आनंद उठाया. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई आयोजन से प्रभावित दिखा.
रिसॉर्ट बनेगा क्षेत्र का प्रमुख पर्यटन केंद्र
इस अवसर पर उपस्थित आदित्यपुर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष और राजद के वरिष्ठ नेता पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि ‘The Nature Vibe Resort’ अपनी भव्यता, प्राकृतिक सौंदर्य और सेवाओं के कारण भविष्य में क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार होगा. उन्होंने यह भी बताया कि यह रिसॉर्ट विवाह, जन्मदिन जैसे खास अवसरों के लिए आम लोगों को भी उचित दरों पर उपलब्ध रहेगा.
![]()
दलमा की गोद में सौंदर्य और सुकून
रिसॉर्ट दलमा की सुंदर वादियों के समीप स्थित है. यहाँ से दिखने वाला प्राकृतिक दृश्य आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर देता है. सुरक्षित और शांत वातावरण में स्थित यह स्थान पर्यटकों के लिए एक बार फिर आने को प्रेरित करेगा.
स्विमिंग पूल और अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध
रिसॉर्ट में स्विमिंग पूल की सुविधा भी दी गई है, जहाँ आगंतुक गर्मी से राहत पा सकेंगे. उद्घाटन समारोह में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर इस नए पर्यटन स्थल का स्वागत किया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बिहार से लाकर जमशेदपुर में बिक रहे थे हथियार, पुलिस के हत्थे चढ़ा एक तस्कर