सरायकेला: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने इचागढ़ की विधायक सविता महतो की उपस्थिति में कुकड़ू प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिरुलडीह का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मियों से OPD, प्रसव कक्ष, डॉक्टर कक्ष, जांच घर, उपकरणों की स्थिति, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य भवन की भौतिक स्थिति की विस्तृत जानकारी ली. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि चिकित्सकों की रोस्टर ड्यूटी, रात्रिकालीन उपस्थिति, एएनएम की संख्या और स्वास्थ्य केंद्र की स्वच्छता व्यवस्था सख्ती से अनुपालित की जाए. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों को सभी उपलब्ध मानव संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण व संवेदनशील सेवा प्रदान करनी चाहिए.
आँकड़ों और फीडबैक के आधार पर सुधार की योजना
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या, प्रसव दर और भर्ती मरीजों के आँकड़ों की समीक्षा करते हुए सेवा वितरण में सुधार की बात कही. उन्होंने चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही चुनौतियों, संसाधनों की कमी और सुविधाओं के विस्तार हेतु सुझाव भी प्राप्त किए. उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि मरीजों के प्रति मानवीय और सहयोगपूर्ण व्यवहार ही किसी स्वास्थ्य केंद्र की साख और प्रभाव को मजबूत बनाता है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर जनता का विश्वास तभी मजबूत होगा जब सेवाएं ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ दी जाएंगी. इस निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल विकास कुमार राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें : Saraikela: ‘धरती आबा अभियान’ से बदलेंगे आदिवासी गांवों के हालात, कुचाई में लगेगा विशेष जनकल्याण शिविर
There is no ads to display, Please add some



















































