IPL 2025: ख़राब मौसम और बारिश बिगाड़ेगा IPL का मजा, रद्द होगा पहला मैच?

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. 22 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होगा. पहले मैच में गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेला जाएगा, लेकिन मौसम की स्थिति के कारण बारिश इस मैच का विलेन बन सकती है.

पहला मैच: बारिश बनी सकती है बाधा

आईपीएल 2025 के 18वें सत्र का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है. एक्यूवेदर के मुताबिक, शनिवार को 90 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है. शाम के वक्त 77 प्रतिशत आर्द्रता रहेगी और हवाएं 22 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी. ऐसे में दर्शकों के लिए यह मैच देखने का मजा थोड़ा खराब हो सकता है.

उद्घाटन समारोह: स्टार्स का होगा जलवा

पहले मैच से पहले भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने जानकारी दी कि मशहूर बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल और करण औजला अपनी आवाज से समां बांध सकते हैं. इसके अलावा, फिल्म अभिनेत्री दिशा पटानी भी अपनी खूबसूरती से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर सकती हैं.

कैब अध्यक्ष की जानकारी

बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने बताया कि बीसीसीआई ने उद्घाटन समारोह के लिए 35 मिनट का समय निर्धारित किया है, जिसमें पूरा शो समाप्त करना है. उन्होंने आगे कहा कि मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं और प्रशंसकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. गांगुली ने कहा, “हमारे मैचों में दर्शकों का पूरी तरह से भरा होना आम बात है और कोलकाता के प्रशंसक हमेशा हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं.”

आईपीएल 2025 का पूरा कार्यक्रम

आईपीएल 2025 में 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच खेले जाएंगे. यह मुकाबले 13 स्थानों पर 65 दिनों के दौरान होंगे. इनमें 70 लीग राउंड और चार प्लेऑफ मुकाबले शामिल हैं. फाइनल और प्लेऑफ के मुकाबले 20 से 25 मई तक हैदराबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे. हैदराबाद 20 और 21 मई को क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर की मेज़बानी करेगा, जबकि कोलकाता 23 मई को क्वालिफायर 2 और 25 मई को फाइनल की मेज़बानी करेगा. आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर होंगे. डबल हेडर वाले दिन पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें : IPL 2025: आईपीएल में ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं को मिलती है कितनी प्राइज मनी? 

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : बांसदा में फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच, पेनल्टी शूटआउट में कटक की टीम ने जीता खिताब

बाल्मीकि नगर (कटक) ने सिडू कानु (झाड़ग्राम) को हराकर हासिल किया ₹1.70 लाख का नकद पुरस्कार समापन समारोह में युवाओं को खेल के महत्व पर दिया प्रेरक संदेश बहरागोड़ा :…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *