Chakulia : सुनसनिया रेल फाटक से कालियाम जाने वाली जर्जर सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर स्थित मेम क्लब से सुनसुनिया रेलवे फाटक होते हुए कालियाम पंचायत के कालियाम गांव तक जाने वाली सड़क इतनी जर्जर है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल है। यह सड़क पंचायत के कई गांवों को जोड़ती है। यह सड़क वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है ।  यह सड़क कालियम होते हुए जाथा खाल के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 में मिलती है ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सामाजिक संस्था समर्पण ने पुलवामा के शहीदों को किया याद

सड़क टापू में तब्दील

यह इस इलाके की एक प्रमुख सड़क है। सुनसुनिया रेल फाटक से कालियाम तक सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि इस पर पैदल भी चलना मुश्किल है। सड़क पर दर्जनों गड्ढे उभर आए हैं और नुकीले पत्थर उभरे हुए हैं। बरसात में यह सड़क टापू में तब्दील हो जाती है। ऐसी हालत में ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कालियाम पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने कहा कि इस सड़क की मरम्मत आवश्यक है। क्योंकि सड़क की जर्जरता से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बरसात में इस पर चलना मुश्किल हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Chakulia: शरारती तत्वों ने बोरियों की ढेर में लगा दी आग, 35 हजार का नुकसान

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time