jamshedpur : 22 से 28 फरवरी तक सूर्यधाम में संगीतमय श्रीराम कथा का होगा आयोजन

 

जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर इस वर्ष फिर से भक्ति और श्रद्धा की दिव्य धारा में डुबकी लगाने को तैयार है। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर स्थापना की पंचम वर्षगांठ पर 21 फरवरी से 1 मार्च तक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर संगीतमय श्रीराम कथा, शोभायात्रा, विशेष पूजन-हवन समेत कई अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन की सफलता के लिए सूर्य मंदिर समिति ने शहर के एक लाख घरों तक आमंत्रण पत्र भेजने का लक्ष्य रखा है और श्रद्धालुओं से राम काज हेतु 10 रुपये का सहयोग देने का आह्वान किया है।

होटल दयाल इंटरनेशनल में आयोजित प्रेस वार्ता आयोजित

शनिवार को साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में आयोजित प्रेस वार्ता में सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह एवं पदाधिकारियों ने आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर जनभागीदारी और जनसहयोग से एक भव्य स्वरूप में स्थापित हुआ है। आज यह झारखंड के एक सुंदर, रमणीक और दार्शनिक स्थल के रूप में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसी श्रद्धा और भक्ति को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए इस वर्ष भी श्रीराम कथा का दिव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं प्रमोद मिश्रा मौजूद रहे।

21 फरवरी को भव्य शोभायात्रा से होगा शुभारंभ

चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि आयोजन की शुरुआत 21 फरवरी को होगी, जिसमें दोपहर 3 बजे सुगना कॉलोनी, बारीडीह मंदिर से भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण निकलेगा। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए सूर्यधाम पहुंचेगी। शोभायात्रा के माध्यम से प्रभु श्रीराम की भव्य महिमा का प्रचार-प्रसार होगा और शहरवासियों को इसमें अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है। इसके लिए मंदिर समिति के सदस्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रहे हैं। सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 21 फरवरी को भव्य शोभायात्रा एवं 7 दिवसीय श्रीराम कथा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं।

22 से 28 फरवरी सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा होगी आयोजित

सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 22 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 7:30 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। इस कथा का वाचन वृंदावन धाम से पधार रहे प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज करेंगे। वे श्रीरामचरितमानस की संगीतमय कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों से जोड़ेंगे। अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि राम मंदिर की पंचम वर्षगांठ के पावन अवसर पर विशेष पूजन, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए मंदिर समिति ने कार्यों को अलग-अलग उपसमितियों में विभाजित कर जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वहीं, पूरे मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में आकर्षक पुष्पसज्जा एवं विद्युत सज्जा की जा रही है।

श्रद्धालुओं की सुविधा का समिति रखेगी विशेष ध्यान

मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं प्रमोद मिश्रा ने बताया कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, पक्के पंडाल और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ताकि किसी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस दिन ये है आयोजन 

21 फरवरी  भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण, संगीतमय श्री रामकथा का  शुभारंभ, 22 फरवरी को श्री राम कथा महिमा, 23 फरवरी-श्री शिव-पार्वती शुभ विवाह, 24 फरवरी- श्री राम जन्मोत्सव, 25 फरवरी कोश्री बाल लीला , 26 फरवरी- श्री सीताराम विवाहोत्सव, 27 फरवरी- केवट प्रसंग एवं भरत चरित्र, 28 फरवरी- वन लीला एवं श्री राम राज्याभिषेक, 1 मार्च- विशाल भण्डारा (महाप्रसाद), दोपहर 12 बजे से।

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time