
झारखंडी नृत्य नाहा बूढ़ी गाड़ी ने जीता लोगों का दिल
जादूगोड़ा : बाबा तिलका माझी मेमोरियल सोसाइटी हाड़तोपा (नरवा पहाड़ )की ओर से दो दिवसीय खेल-कूद व सांस्कृतिक समारोह का बुधवार को समापन हो गया. कार्यक्रम के अंतिम दिन झारखंडी नृत्य नाहा बूढ़ी गाड़ी से हाड़तोपा फुटबॉल मैदान पट गया. इस मौके पर डूमरिया, लोवाडीह, खुर्शी, नागा (हल्दीपोखर) व सोझेडीह की नृत्य टीम ने झारखंडी संस्कृति पर आधारित की जीवंत नृत्य से लोगों का दिल जीत लिया.
इसे भी पढ़ें : Gua : डीएवी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनायी गयी स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती
कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसायटी के अध्यक्ष लखन हेंब्रम,सचिव दुर्गा मार्डी, लालू राम किस्कू (हाड़तोपा मांझी बाबा), पूर्व मुखिया मालती हांसदा, बबलू हांसदा, मोहन मुर्मू, गाजिया हांसदा, शोभा नाथ किस्कू, चैतन्य मार्डी, दसमत किस्कू, सालखु मुर्मू, महेश्वर मुर्मू, मोची राम सोरेन, दुर्गा हांसदा हाड़तोपा के मांझी बाबा पिरु किस्कू, लखन हेंब्रम, दुर्गा मार्डी मुखिया अलादी हांसदा, पुर्व मुखिया मालती हांसदा, लालू राम किस्कू, सालखु मुर्मू, दासमत हांसदा, मुचीराम सोरेन, महेश्वर मार्डी, सालुराम किस्कू, सोमाय किस्कू, राजाराम सोरेन, दुर्गा हांसदा, बाबलु हांसदा, मोहन मुर्मू, बुराई टुडू, फकीर सिंह, लक्ष्मण मार्डी ने अहम योगदान दिया.
इसे भी पढ़ें : Seraikela : संथाली व ओलचिकी लिपि की अवहेलना कर रही हेमंत सरकारः बाबूराम सोरेन