Jamshedpur: इंटर कंपनी टीम श्रेणी में टाटा कमिंस और इंटर स्कूल श्रेणी में विवेक विद्यालय ने वॉलीबाल चैंपियनशिप जीती

जमशेदपुरः पुरुषों और लड़कों के लिए इंटर टीम और इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट बुधवार को टी एम एल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में संपन्न हुआ. टूर्नामेंट का आयोजन टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स विभाग के तत्वावधान में किया गया था. वॉलीबॉल टूर्नामेंट की इंटर स्कूल श्रेणी में, विवेक विद्यालय और विग इंग्लिश स्कूल  के बीच फाइनल मैच खेला गया. जिसमें विवेक विद्यालय के खिलाड़ियों ने पूरे मैदान में अपना दबदबा बनाए रखा और 3:1 के सेट के साथ फाइनल जीत लिया. वहीं अंतर टीम वर्ग में, फाइनल मैच टाटा कमिंस और प्राइमा चैलेंजर के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन टाटा कमिंस  ने सीधे सेट में 3:0 से फाइनल जीत लिया.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : टेल्को न्यू मार्केट हनुमान मंदिर में अखंड हरि कीर्तन शुरू

विवेक विद्यालय के मास्टर श्रीजेष्ठ चौहान को स्कूल श्रेणियों में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया वहीं टाटा कमिंस के अभिषेक शर्मा को अंतर टीम श्रेणी में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.इस अवसर पर टाटा मोटर्स के जीएम (ई आर ) सौमिक रॉय, जी एम टाटा मोटर्स, गोलम मंडल, टाट मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर के सिंह, हेड टाउन एडमिन रजत सिंह, विवेक विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह, विग इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य विजय शर्मा,और टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स ऑफिसर विवेक प्रसाद विशिष्ट ने संयुक्त रुप से विजेता और उपविजेता को सम्मानित किया.

Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time