Jadugora: 14 माह बाद यूसिल को मिला स्थायी CMD, डॉ. कंचन आनंद राव होंगे नए अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक

जादूगोड़ा: यूरैनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) को करीब 14 महीने की प्रतीक्षा के बाद स्थायी अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मिल गया है. डॉ. कंचन आनंद राव को इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुना गया है. वे वर्तमान में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, हैदराबाद में विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं.

आयोग ने की औपचारिक घोषणा, सितंबर में योगदान की संभावना
परमाणु ऊर्जा आयोग द्वारा उनके नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. संभावना जताई जा रही है कि डॉ. आनंद राव सितंबर 2025 तक यूसीआईएल में पदभार ग्रहण कर सकते हैं. यह भी उल्लेखनीय है कि उनका चयन 12 अप्रैल 2025 को आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद हुआ था, जिसमें कुल तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया था.

तब तक प्रभारी बने रहेंगे डॉ. संतोष कुमार
स्थायी सीएमडी के योगदान करने तक डॉ. संतोष कुमार, जो कि वर्तमान में प्रभारी अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हैं, अपने पद पर कार्यरत रहेंगे. उन्हें मार्च 2024 में अंतरिम रूप से यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

श्रमिक संगठन ने किया स्वागत
यूसिल के नए स्थायी नेतृत्व की घोषणा पर जादूगोड़ा लेबर यूनियन के महामंत्री सुरजीत सिंह ने स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि डॉ. आनंद राव श्रमिकों की लंबित मांगों को सुलझाने में संवेदनशील और निर्णायक भूमिका निभाएंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: DC के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल, जनता को किया जा रहा भ्रमित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट और मोक्ष की प्राप्ति होती है- सूदर्शनाचार्य महाराज

बिष्टुपुर में जालंधर वध और द्वादश ज्योतिर्लिंगों की कथा का वर्णनजमशेदपुर : शिव महापुराण में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का वर्णन अत्यंत पावन और कल्याणकारी है, जो शिव के ज्योति स्वरूप का…

Spread the love

Potka : तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, चालक फरार

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता–टाटा मुख्य मार्ग पर मोहलडीह स्थित पूर्व विधायक मेनका सरदार के आवास के समीप शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक वृद्ध…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time