Jadugora: जीवन ज्योति सेवा समिति का बंपर रक्तदान शिविर, 346 यूनिट रक्त संग्रहित

जादूगोड़ा:  जीवन ज्योति सेवा समिति की ओर से नरवा पहाड़ सामुदायिक केन्द्र में शनिवार को तीसरी बार बंपर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संध्या साढ़े पांच बजे तक कुल 346 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

इस अवसर पर यूसिल जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के महाप्रबंधक मनोरंजन महाली और मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कंचन भट्टा मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि रक्तदान से न सिर्फ किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि शरीर में नया ब्लड सेल भी बनता है, जो कैंसर और हार्ट जैसी गंभीर बीमारियों में लाभकारी होता है। उन्होंने रक्तदान को बड़ा मानव सेवा कार्य बताया, जिससे मानसिक शांति भी मिलती है।
संगठन के सदस्य सुरेश मुर्मू, बप्पी नम्रता, चंद्राई टुडू और प्रशांत महतो ने कहा कि समिति की प्राथमिकता है कि किसी की जरूरत पड़ने पर 24 घंटे में रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि डरें नहीं और निर्भीक होकर रक्तदान करें।

शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिविर की सफलता में समिति के सदस्यों का अहम योगदान रहा। इसमें शामिल थे: बिरेन टुडू, सुरेश मुर्मू, चंद्राई टुडू, प्रशांत महतो, दिलीप मुर्मू, दुखु मुर्मू, लखन सरदार सुशील किस्कू, मुकेश माझी, कविता मुर्मू, साविन मुंडा, अल्पना मुर्मू, सोनिया माझी और लक्ष्मी टुडू।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: पीएम श्री स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह, छात्रों ने सीखी तनाव से निपटने की तकनीक

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time