Jammu and Kashmir: सुरक्षाबलों ने त्राल गांव में चलाया सर्च ऑपरेशन, 3 आतंकी ढेर

 

जम्मू-कश्मीर : शोपियां के बाद सेना को अब 15 मई को पुलवामा एनकाउंटर में भी बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलवामा के नादिर इलाके के त्राल गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. सेना ने इस एनकाउंटर में 3 आतंकियों को ढेर कर दिया.

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी

भारतीय सेना की चिनार कोर ने पोस्ट कर कहा, 15 मई 2025 को अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी से विशिष्ट खुफिया इनपुट मिलने के बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सेक्टर सीआरपीएफ ने अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी के साथ अब तक शोपियां और पुलवामा एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया है. साथ ही यह साफ कर दिया है कि भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है.

Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : झाड़ग्राम के निगुई जंगल से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

    दो दिनों से लापता थी महिला, शरीर पर मिले चोट के कई निशान जंगल से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना क्षेत्र…

    Spread the love

    Palamu : पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

    कूप निर्माण की राशि आवंटन के एवज में मांग रहा था 7 हजार रुपये शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल पलामू : पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *