आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से संवाद स्थापित कर लिया फीडबैक
Jamshedpur : धालभूम के अनुमंडल दंडाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने शनिवार को एमजीएम थाना अंतर्गत गेरूआ ग्राम में स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे वृद्धजनों के खान-पान समेत सभी सुविधाओं की जानकारी ली साथ ही सभी वृद्धजनों से अलग-अलग वार्ता कर वृद्धाश्रम में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली । एसडीएम को वृद्धजनों द्वारा अवगत कराया गया कि आश्रम में समय से नास्ता, भोजन आदि मिलता है। किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उपस्थित वृद्धजन आश्रम की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग के लिए उचित प्रबन्ध किए गये है । ठंड से बचाव के लिए रजाई, कंबल की भी व्यवस्था कमरों में पायी गयी। रसोई घर साफ-सुथरा पाया गया। भण्डारण गृह का भी निरीक्षण करने पर पर्याप्त खाद्यान्न की उपलब्धता मिली। अनुमंडल दंडाधिकारी ने कमरों एवं परिसर का निरीक्षण किया। पेयजल की व्यवस्था की भी जानकारी लिया। वृद्धजनों से व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया तथा संचालक को वृद्ध आश्रम के नियमित साफ- सफाई, पौष्टिक आहार, यथोचित सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Jamshedpur: जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चिंता जताई
जमशेदपुर: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड के प्रदेश नेता जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में फैल रही बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद…