पूजा अर्चना के बाद रणवीर सिंह ने किया राडार न्यूज पोर्टल लॉन्च

न्यूज पोर्टल के साथ यू-ट्यूब चैनल और ई-पेपर की होगी जल्द शुरुआत

Jamshedpur: राडार इन्फोटेंमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने शनिवार को पूराना कोर्ट परिसर स्थित कचहरी बाबा के दरबार में पूजा अर्चना के बाद राडार न्यूज24 डॉट इन “न्यूज पोर्टल” को ल़ॉन्च किया. मौके पर रणवीर सिंह ने कहा कि राडार इन्फोटेंमेंट कंपनी द्वारा झारखंड स्तरीय न्यूज पोर्टल,यू-ट्यूब चैनल के साथ ही ई-पेपर की जल्द शुरुआत की जाएगी. इस क्रम में राडार न्यूज 24 डॉट इन को आज लॉन्च किया गया. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस न्यूज पोर्टल को  को पाठकों को समर्पित किया जाएगा. इस न्यूज पोर्टल की शुरुआत करने का उद्देश्य झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की आवाज को बुलंद करने के साथ ही प्रदेश को सामाजिक एवं सांस्कृतिक रुप से मजबूत करना है. राडार न्यूज 24 डॉट इन आने वाले दिनों में झारखंड की आम आवाम की आवाज बने इसी कामना के साथ इसकी शुरआत की गई है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह न्यूज पोर्टल झारखंड के प्रमुख न्यूज पोर्टल में शुमार होगा इसके लिए पूरी टीम ईमानदारी से कार्य कर रही है. इस अवसर पर न्यूज पोर्टल के स्थानीय संपादक,सलाहकार संपादक सहित संवाददाता एवं काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

    जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।…

    Spread the love

    Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

    पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time