Jamshedpur : सोनारी बिन्दल मॉल फायरिंग के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, एनकाउंटर में शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल घायल, MGMCH में चल रहा इलाज 

जमशेदपुर :  सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव रोड स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्फाटोरेंट में फायरिंग के दो आरोपियों के साथ स्थित बुधवार की तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ सोनारी के फागु बाबा श्मशान घाट के तड़के 3:30 बजे हुई।

मुठभेड़ में बिंदल मॉल स्थित उडीपी रेस्टोरेंट गोलीकांड के मुख्य शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल को गोली लगी है. दोनों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार सोनारी के बिंदल मॉल स्थित उडीपी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग की घटना में मोहन यादव और अजीत मंडल मुख्य शूटर बताए जा रहे हैं. पुलिस ने दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था और पूछताछ के बाद जमशेदपुर लेकर आई थी.

बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस की टीम दोनों को लेकर सोनारी के फागु बाबा श्मशान घाट पहुंची थी. पुलिस का उद्देश्य घटना में इस्तेमाल की गयी पिस्टल को बरामद करना था.

बताया गया कि दोनों अपराधियों ने पुलिस को उस जगह की जानकारी दी, जहां उन्होंने हथियार छिपाकर रखा था. पुलिस टीम के साथ दोनों वहां पहुंचे और छिपायी गयी पिस्टल को बाहर निकाला.

इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर उसी पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.  इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों के निचले हिस्से में गोली मारी. गोली लगने के बाद दोनों घायल होकर गिर पड़े.

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से हथियार जब्त कर लिया और दोनों घायलों को  एमजीएम अस्पताल भेजा. घटना की जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब, सिटी एसपी ललित मीणा समेत पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पूरे घटनास्थल को सील कर दिया है और वहां जांच की जा रही है.

पुलिस के अनुसार अजीत मंडल और मोहन यादव पर बिंदल मॉल के उडीपी रेस्टोरेंट में बैठे चार लोगों पर फायरिंग करने का आरोप है. इसी मामले में पुलिस ने दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था.

जमशेदपुर लाने के बाद पुलिस हथियार बरामद करने के लिए उन्हें सोनारी के फागु बाबा श्मशान घाट लेकर गई थी, जहां हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस और दोनों आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र में 40 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन, जनसुविधाओं को मिलेगा विस्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर अपर नगर आयुक्त पर किया सीधा हमला, नगर निगम कार्यालय के बगल में कचरा गिराने की दी चेतावनी 

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर अपर नगर आयुक्त पर सीधा हमला बोला है। मुर्दा मैदान और वसुंधरा एस्टेट…

Spread the love

Jadugora : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू पहुंचे नरवा पहाड़ क्लब भवन, एस टी कमिटी के किया भव्य स्वागत

जादूगोड़ा : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्य्क्ष राहुल मुर्मू देर संध्या नरवा पहाड़ यूसिल क्लब पहुंचे जहां यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के नेता सुरजीत सोरेन, दामु नायक, जितराई मुर्म…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time