Jamshedpur: 19 पंचायतों में लगा वित्तीय शिविर, 3529 लोगों ने बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा रिश्ता

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत एक अहम पहल की गई. जिले की 19 पंचायतों में एक दिवसीय विशेष वित्तीय शिविर लगाए गए, जिनमें ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने का कार्य हुआ.

इस त्रैमासिक अभियान का उद्देश्य गांव-गांव तक वित्तीय जागरूकता फैलाना और सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लोगों को जोड़ना रहा. ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही आवेदन लिए गए.

अग्रणी जिला प्रबंधक संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 3529 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें प्रमुख रूप से जनधन योजना के 587, जीवन ज्योति बीमा योजना के 714, सुरक्षा बीमा योजना के 863, अटल पेंशन योजना के 218 और Re-KYC से संबंधित 1147 आवेदन शामिल रहे.

हर पंचायत में नजदीकी बैंक शाखाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई. विशेष बात यह रही कि इन शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा लाभार्थी पहुंचे और उत्साहपूर्वक भाग लिया.

जिला प्रशासन का मानना है कि यह शिविर न केवल वित्तीय समावेशन को बल देंगे, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करेंगे. आगे आने वाले दिनों में जिले के अन्य पंचायतों में भी इसी तरह के शिविर चरणबद्ध ढंग से आयोजित किए जाएंगे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पारंपरिक कलाएं बदलेंगी ग्रामीणों की आजीविका, उत्पादों को बाज़ार में लाने की नई पहल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time