Jamshedpur : 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

जमशेदपुर : साऊथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 जो मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजन किया गया था ,में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-44 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों के बीच महक ने अपने आत्मविश्वास, अनुशासन, तकनीकी कौशल और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा ने महक शर्मा को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामना की। वहीं निदेशक शिवम शर्मा ने भी महक को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि “खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करता है।

महक ने अपनी मेहनत से यह सिद्ध किया है कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने महक शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि “महक की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उसने अपनी प्रतिभा से विद्यालय और पूरे झारखण्ड को गौरवान्वित किया है। हमें विश्वास है कि महक आने वाले समय में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।”

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Jamshedpur : बोनस से गदगद कर्मचारियों ने एचवीटीएल में किया अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के एचवीटीएल में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time