Jamshedpur: बीणापानी ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर आए युवक ने चुराई 1.5 लाख की चैन, CCTV में कैद हुई वारदात

जमशेदपुर: साकची स्थित प्रसिद्ध ज्वेलरी दुकान बीणापानी ज्वेलर्स में आज एक ग्राहक बनकर आए युवक ने चतुराई से करीब डेढ़ लाख रुपए मूल्य का सोने का चैन चोरी कर लिया।

 

कैसे हुई वारदात

दुकान संचालक राजू बर्मन के अनुसार, युवक ने पहले रुपए दिखाकर भरोसा दिलाया कि वह चैन खरीदने आया है। चैन दिखाने के दौरान उसने “हाथ की सफाई” दिखाते हुए मौका पाकर चैन गायब कर दिया और दुकान से फरार हो गया।

शिकायत और कार्रवाई

घटना की जानकारी राजू बर्मन ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी। इसके बाद विकास सिंह ने तुरंत साकची थाने को इसकी सूचना दी।

बाद में राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के अध्यक्ष रंजीत बर्मन भी अपनी समिति के सदस्यों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की लिखित शिकायत सौंपी।

 

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : अटूट आस्था और परंपरा का संगम, तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा का भव्य शुभारंभ

    बहरागोड़ा : भक्ति, श्रद्धा और पौराणिक मान्यताओं के मेल के साथ बरसोल क्षेत्र के कुम्हारडूबी, बारासती और गोहोलामुड़ा में गुरुवार से तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा हर्षोल्लास के साथ शुरू…

    Spread the love

    Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

    जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time