Jamshedpur: प्रशासन ने हाथ में ली ज़मीनी ज़िम्मेदारी, PVTGs के लिए शुरू हुआ समग्र सर्वेक्षण अभियान

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने ‘मिशन उत्थान’ के तहत जिले में निवासरत विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूह (PVTGs) के लिए एक समर्पित ज़मीनी सर्वे अभियान की शुरुआत की है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य है—इन समुदायों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उनकी ज़रूरतों का मूल्यांकन करना और सरकारी योजनाओं से उन्हें समुचित लाभ पहुँचाना।

कहाँ तक पहुँचा सर्वे, क्या है लक्ष्य?
अबतक बोड़ाम, धालभूमगढ़ और बहरागोड़ा प्रखंडों के 24 पंचायतों के 45 गांवों में सर्वेक्षण किया जा चुका है। इसमें 827 PVTG परिवारों से सीधा संपर्क स्थापित किया गया है। अभियान का कुल लक्ष्य 5024 परिवारों तक पहुँचना है।

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: 21 जुलाई को शहर में होगा भव्य भजन संध्या, डमरू थामे 22 फीट के बाबा बर्फानी करेंगे आकर्षित

क्या-क्या जानकारी ली जा रही है?
प्रत्येक परिवार से सीधा संपर्क कर यह जाना जा रहा है कि—

उन्हें अब तक कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ मिला है

वे किन योजनाओं से वंचित हैं

उनकी प्रमुख जरूरतें क्या हैं, जैसे स्वास्थ्य, पोषण, आवास, शिक्षा, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा

सर्वेक्षण के आधार पर एक समेकित डाटा तैयार किया जा रहा है, ताकि आगे इन्हें योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक सेवाओं से जोड़ा जा सके।

PVTG समुदाय को मिलेगी नई दिशा
इस पहल का उद्देश्य महज़ आंकड़े जुटाना नहीं है, बल्कि PVTG परिवारों को सरकारी योजनाओं से पूर्ण आच्छादित करना, आजीविका को स्थायित्व देना, सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ना और जीवन स्तर को समग्र रूप से सुधारना है.

जिला प्रशासन इस अभियान को जनभागीदारी और अंतर-विभागीय समन्वय के माध्यम से क्रियान्वित कर रहा है, जिससे दीर्घकालिक और ठोस परिवर्तन सुनिश्चित हो सके।

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: आपकी ज़मीन से जुड़ी समस्या का समाधान हुआ? अंचलों में रोज़ाना हो रही जनसुनवाई

 

 

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *