Jamshedpur : भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो का अधिकारी सम्मान समारोह संपन्न, कोल्हान प्रमंडल के पदाधिकारियों को मिला सम्मान

  • ACIB की केंद्रीय टीम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशंसा पत्र और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
  • नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्रवाई का लिया संकल्प

जमशेदपुर : भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो (ACIB), कोल्हान प्रमंडल के तत्वावधान में पुराना कोर्ट स्थित पर्यटक सूचना केन्द्र के बैंकेट रेस्टोरेंट सभागार में “अधिकारी सम्मान समारोह” गरिमामय वातावरण में सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय समिति से संयुक्त निदेशक सत्यानंद कुमार, मुख्यालय प्रभारी अक्षय पाठक, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अनुनय श्याम कमल, राज्य सचिव (सोशल सेल) धर्मेंद्र शुक्ला तथा स्टेट ऑफिसर सुशील कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोल्हान प्रमंडल के डिविजनल हेड बाबूलाल नाग ने की तथा संचालन लीगल इंचार्ज अजीत कुमार सिंह ने किया। समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि देकर की गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो वांछित अपराधी चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार

समारोह की शुरुआत में अतिथियों का हुआ पारंपरिक स्वागत

इसके उपरांत सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। केंद्रीय टीम ने कोल्हान प्रमंडल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों—कुमार, रामकुमार छतरिया, अंजनी कुमार सिंह, शशिभूषण मुखी सहित अन्य को प्रशंसा पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम जिलों के सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। इस मौके पर केंद्रीय टीम ने ACIB के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और राष्ट्रहित में इसके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें : Potka : अनियंत्रित बाइक ट्रेलर से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल

अतिथियों ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो (ACIB) एक मजबूत, अनुशासित और राष्ट्रहित में कार्यरत नेशनल ऑर्गेनाइजेशन है, जो पिछले पाँच वर्षों से देश के लगभग 650 जिलों में 10–15 हजार से अधिक जांबाज सदस्यों के साथ सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संगठन भारत सरकार के सेंट्रल विजिलेंस कमीशन के सहयोगी के रूप में प्रतिबद्ध है तथा नीति आयोग से रजिस्टर्ड एक गैर सरकारी संस्था है। वक्ताओं ने कहा कि ACIB का उद्देश्य भ्रष्टाचार उन्मूलन, सामाजिक जागरूकता, मानव अधिकार संरक्षण, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सतर्कता बढ़ाना है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सुदूर गांवों में मलेरिया जांच अभियान शुरू, 4 लोग संक्रमित

ACIB अधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी

कार्यक्रम के दौरान कोल्हान प्रमंडल एवं जमशेदपुर क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र भी प्रदान किए गए। समारोह को सफल बनाने में बाबूलाल नाग, अजीत कुमार सिंह, नागेन्द्र कुमार, शशिभूषण मुखी, अंजनी कुमार सिंह, नीतू राउत, पिंकी सिंह, अमीषा नाग, अमरजीत सिंह, किशोर सिंहभूम मिश्रा, समीर बास्के, कृष्णकांत, सी. विजय नायडू, बिस्वजीत रॉय, नरेश महतो और यादव सिंह हेमराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे किसी भी अनैतिक गतिविधि या भ्रष्टाचार के विरुद्ध निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कुल मिलाकर कोल्हान प्रमंडल के लगभग 80 पदाधिकारी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Spread the love

Related Posts

Gua : 500 बेरोजगारों की बहाली की मांग पर गुवा सेल खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम, उत्पादन ठप

Spread the love

Spread the love

Muri  : कलश यात्रा के साथ तुलिन उपरपाडा़ में नवो कुंज पूजा का शुभारंभ

मुरी : श्री श्री पगला बाबा राधवनंद नमो कमिटी के नव कुंज कमिटी तुलिन अंचल उपरपाडा़ में कलश यात्रा के साथ नवो कुंज पूजा का शुभारंभ किया गया।जो अठारह मई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time