Jamshedpur : एमजीएम थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो वांछित अपराधी चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार

  • 24 घंटे में चोरी कांड का खुलासा, दोनों आरोपी कई मामलों में जा चुके हैं जेल
  • एमजीएम पुलिस ने बढ़ाई गश्त, चोरी और लूट की घटनाओं पर लगेगी नकेल

जमशेदपुर : एमजीएम थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पूर्व के कई मामलों में वांछित रहे दो अपराधियों—राजा बनर्जी और बादल मोहंती—को चोरी की दो मोबाइल फोन और बिरसानगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 14 नवंबर की रात रिव्वाह होटल के सामने हुई चोरी की घटना की जांच के दौरान हुई, जिसमें कंटेनर चालक चंद्रकांत कुमार का मोबाइल कांच तोड़कर चुरा लिया गया था। पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए 24 घंटे से भी कम समय में अभियुक्तों तक पहुंचते हुए उन्हें धर-दबोचा।

इसे भी पढ़ें : Potka : अनियंत्रित बाइक ट्रेलर से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने बतायाकैसे ट्रेस हुआ मोबाइल और उपयोग की गई बाइक

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि वे चोरी एवं लूट की घटनाओं में लंबे समय से शामिल रहे हैं। राजा बनर्जी जमशेदपुर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और छिनतई के मामलों में छह बार जेल जा चुका है, जबकि बादल मोहंती दो बार जेल की हवा खा चुका है। सत्यापन के दौरान यह भी पुष्टि हुई कि दोनों के पास से बरामद बाइक बिरसानगर क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Bahragora : झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से युवक की मौत, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के वनकाटी गांव निवासी उत्तम कुमार सीट (40) की एक ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सक द्वारा गलत इलाज के दौरान ताबड़तोड़ कई इंजेक्शन लगाए जाने से असमय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time