Seraikela : रैयती जमीन पर अवैध कब्ज़ा, ब्रज भूषण पाल का परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

  • 1977 में खरीदी गई जमीन पर लगातार बढ़ रहा विवाद, अधिकारियों से कई शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं
  • प्रशासन ने जांच शुरू की, अवैध कब्ज़ा हटाने का दिया भरोसा

सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के रूचाप पंचायत में दो रैयती प्लॉटों पर अवैध कब्ज़े का गंभीर मामला सामने आया है। ब्रज भूषण पाल परिवार का कहना है कि विवाद से बचने और स्थिति स्पष्ट कराने के लिए उन्होंने स्थानीय मुखिया, सीओ, थाना और अनुमंडल पदाधिकारी को कई बार लिखित आवेदन दिया, ताकि खरीदी गई जमीन पर घर निर्माण में कोई बाधा न आए। इसके बावजूद उन्हें ठोस कार्रवाई की बजाय केवल आश्वासन ही मिला है। जानकारी के अनुसार, ब्रज भूषण पाल के पिता ने 20 सितंबर 1977 को टिरू भुईयाँ और बिरू भुईयाँ से प्लॉट संख्या 968 (5 डिसमिल) और प्लॉट 969 (28 डिसमिल) कुल 33 डिसमिल जमीन को कोबाला दलील संख्या 3921 के तहत खरीदा था। यह जमीन आज भी उनके परिवार के नाम पर पंजीकृत है। पाल परिवार का आरोप है कि बीते कुछ वर्षों में स्थानीय कुछ लोगों ने इन दोनों प्लॉटों पर अनधिकृत निर्माण कर कब्ज़ा जमा लिया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो का अधिकारी सम्मान समारोह संपन्न, कोल्हान प्रमंडल के पदाधिकारियों को मिला सम्मान

परिवार का आरोपशिकायत के बाद भी अधिकारियों ने नहीं की ठोस कार्रवाई

शरत चंद्र कुम्हार और ब्रज भूषण पाल का कहना है कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हर बार इंतजार के अलावा कुछ नहीं मिला। ब्रज भूषण पाल ने कहा, “हमने हर अधिकारी को लिखित आवेदन दिया, पर कार्रवाई के नाम पर केवल भरोसा मिला। अब मजबूर होकर उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।” मामले की गंभीरता को देखते हुए चांडिल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने अवैध कब्ज़ा हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा।

Spread the love

Related Posts

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरों का आतंक, चोरी रोकने गए कर्मी पर जानलेवा हमला

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि जैसे ही रेलवे स्टेशन पर कोयले का रैक पहुंचता है, कोयला चोर…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time