Jamshedpur: शोभा की वस्तु बनकर रह गया ज्ञान केंद्र, विधायक ने BDO को दिया कार्रवाई का निर्देश

जमशेदपुर:  बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्थापित ज्ञान केंद्र वर्षों से बंद पड़ा है। इससे स्थानीय छात्र-छात्राएं शिक्षा व तकनीकी सुविधा से वंचित हैं। इसी मुद्दे को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पोटका विधायक संजीव सरदार को मांग पत्र सौंपा और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

पंसस सुनील गुप्ता ने कहा कि पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र का उद्घाटन तो किया गया, लेकिन उसके बाद से ही यह ताले में बंद है। अधिकांश ग्रामीणों को इसकी जानकारी तक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों की लागत से बनी योजना आज केवल नाम और दिखावे तक सीमित रह गई है।

सुनील गुप्ता ने बताया कि इस विषय में वह उपायुक्त, उप विकास आयुक्त और प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई बार शिकायत दे चुके हैं। पंचायत समिति की मासिक बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

शिकायत मिलने के बाद विधायक संजीव सरदार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बीडीओ सुमित कुमार को फोन कर तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। स्थानीय ग्रामीणों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि यदि जल्द ही ज्ञान केंद्र को आम छात्रों के लिए नहीं खोला गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: आजीविका संवर्धन की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश, फर्जी रिपोर्टिंग पर होगी कार्रवाई

Spread the love

Related Posts

Bihar : तेजस्वी यादव के करीबी, 01 लाख का इनामी राजद नेता देवा गुप्ता गिरफ्तार, मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी का है पति

पटना : बिहार एसटीएफ (STF) की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर राजधानी पटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए मोतिहारी के कुख्यात अपराधी और राजद (RJD) नेता देवा गुप्ता…

Spread the love

Jamshedpur : बालू के अवैध खनन के खिलाफ सख्त हुआ सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन, परिवहन रोकने को जगह-जगह खुदवाया ट्रेंच

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। प्रशासन के निर्देश पर तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सपादा और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *