गुवा: गुवा थाना क्षेत्र के सेवा नगर में एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी गौतम करुवा उर्फ अभय करुवा (पिता- करण करुवा) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है, इसके बावजूद उसने विवाह का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब युवती को उसकी शादीशुदा स्थिति का पता चला तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने मामले में गुवा थाना कांड संख्या 39/25 दिनांक 18/08/2025 दर्ज कर बीएनएस की धारा 69 के तहत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार किया।
इसे भी पढ़ें : Jadugora: HCL प्रबंधन के खिलाफ भूतपूर्व कर्मचारियों का धरना, वायदा पूरा करने की मांग
There is no ads to display, Please add some



















































