Jamshedpur: कांग्रेस की बूथ स्तर तक पहुँच बनाने की कवायद तेज, 20 जुलाई को प्रशिक्षण शिविर की तैयारी

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार टाटानगर मंडल कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को संगठन सृजन अभियान के तहत एक अहम बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया. बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आज़ाद व प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर शामिल हुए.

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि टाटानगर मंडल के अंतर्गत दक्षिण सुसनीगड़िया, उत्तरी सुसनीगड़िया और पूर्वी किताडीह पंचायतों में जाकर कमिटी का गठन किया जाए. कांग्रेस विचारधारा से जुड़ाव रखने वाले समाज के हर वर्ग के लोगों को संगठन में स्थान दिया जाना चाहिए. साथ ही प्रत्येक पंचायत में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने पर ज़ोर दिया गया.

दुबे ने कहा कि चुनाव आयोग और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप BLA-2 का चयन किया जाए और संबंधित फॉर्म जल्द भरवाए जाएं. उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 20 जुलाई को चाईबासा में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर आयोजित है, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और पर्यवेक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है.

प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि मंडल व प्रखंड स्तर के पदाधिकारी क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को संकलित करें और मांगपत्र के माध्यम से उन्हें संबंधित विभाग तक पहुँचाकर समाधान कराएं. साथ ही संगठन को आधार स्तर से मजबूत करने के लिए हर गांव, हर वार्ड में संवाद करें.

बैठक में करनडीह-घाघीडीह मंडल में संगठन निर्माण हेतु राजेन्द्र सिंह नेताजी को विशेष दायित्व सौंपा गया. उन्हें पंचायत कांग्रेस कमिटी, बूथ कमिटी और BLA-2 गठन के लिए दिन-रात कैंप करने की जिम्मेदारी दी गई है.

बैठक में आनंद बिहारी दुबे, मुन्ना मिश्रा, अखिलेश सिंह यादव, आशीष ठाकुर, भारत यात्री अमरजीत नाथ मिश्रा, सुरज मुंडा, राजेन्द्र सिंह नेताजी, अपर्णा गुहा, हरि सामद, रंजन सिंह, मोहम्मद कमाल, शैलेश मिश्रा, रवि करूवा, मनोज कुमार पासवान, ओम प्रकाश, मोहम्मद चांद, शुभम झा, राजेश दुबे, सैलेन्द्र कुवर और अजय ठाकुर सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: विस्थापितों के बीच पहुंचीं सांसद जोबा मांझी, SAIL CGM से हुई दो टूक बातचीत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time