Jamshedpur: राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण आयोग के गठन की माँग, NCP युवा मोर्चा का प्रधानमंत्री को पत्र

जमशेदपुर: एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक औपचारिक पत्र भेजकर राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण आयोग के गठन की माँग की है. उन्होंने इस मांग को बिहार सरकार की हालिया पहल के आधार पर एक आवश्यक राष्ट्रीय नीति के रूप में प्रस्तुत किया है. डॉ. पांडेय ने पत्र में लिखा है कि बिहार की एनडीए सरकार द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण समुदाय के लोगों की पहचान कर स्वर्ण आयोग का गठन एक सकारात्मक और दूरदर्शी निर्णय है. यह कदम उन सवर्ण नागरिकों को राहत देगा, जो सिर्फ जातीय पहचान के कारण अब तक सरकारी सहायता से वंचित रहे हैं.

पूरे देश में लागू हो ‘बिहार मॉडल’ की माँग
पत्र में यह स्पष्ट माँग की गई है कि जिस प्रकार बिहार सरकार ने सवर्ण समाज के आर्थिक रूप से वंचित वर्गों के लिए ठोस नीति बनाई है, उसी प्रकार की पहल देश के अन्य राज्यों में भी की जानी चाहिए. उन्होंने यह भी आग्रह किया कि एक राष्ट्रीय स्तर का स्वर्ण आयोग गठित कर इसे एक संवैधानिक ढांचे के तहत सशक्त किया जाए. डॉ. पांडेय का कहना है कि यदि यह आयोग राष्ट्रीय स्तर पर गठित होता है, तो इससे आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ठोस सहायता मिल सकेगी. साथ ही, यह संविधान में उल्लिखित समानता के अधिकार को व्यावहारिक रूप में लागू करने की दिशा में एक प्रभावी कदम होगा.

इसे भी पढ़ें : Baharagora: दो ट्रेलर में आमने-सामने टक्कर, चालक घायल, गंभीर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *