Jamshedpur: डिमना झील में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, सुरक्षा इंतज़ाम पर उठे सवाल

जमशेदपुर:  बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना झील में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। झील में नहाने गए गिरिडीह जिले के 22 वर्षीय युवक कृष्णा राणा की डूबने से मौत हो गई।

करीब 12 बजे 9 युवक डिमना झील घूमने पहुंचे थे। सभी बढ़ई (कारपेंटर) का काम करते थे। इनमें से छह युवक नहाने के लिए झील में उतर गए। कृष्णा राणा सबसे आख़िर में पानी में गया था, लेकिन कुछ देर बाद ही वह डूबने लगा। उसके साथियों ने बचाने की कोशिश की, मगर गहराई ज्यादा होने के कारण वे असफल रहे।

युवकों और प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस देर से पहुंची और राहत-बचाव की बजाय औपचारिक पूछताछ में ही समय गंवाया। बाद में मछुआरे मौके पर आए और उन्होंने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में डिमना झील में कई बार डूबने से मौतें हो चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से न तो लाइफगार्ड की व्यवस्था की गई है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।

इस हादसे ने एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि झील में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: NH-33 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत – दो घायल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *