Jamshedpur: चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार महिला को पुलिस ने दिया धक्का, हंगामा शुरू होता देख भागे

जमशेदपुर:  टेल्को थाना क्षेत्र में गोलमुरी ट्रैफिक थाना की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान एक महिला और उसके साथ मौजूद बच्ची की सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है।

घटना के अनुसार, महिला स्कूटी से हॉस्टल के पास गुजर रही थी। पुलिस को देखकर वह घबरा गई और स्कूटी मोड़कर वापस जाने लगी। इसी दौरान ट्रैफिक थाना के सिपाही कमलेश राय ने उसे रोकने के प्रयास में दौड़कर धक्का दे दिया, जिससे महिला सड़क पर गिर गई।

महिला के गिरते ही सिपाही घबरा गए और मौके से भाग निकले. बाद में जब महिला उठकर फिर से जाने लगी, तब दोबारा कुछ सिपाही उसके पास पहुंचे और पीछे से उसकी स्कूटी को धक्का दे दिया

इस घटना में महिला घायल हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया।
स्थिति बिगड़ने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले।

स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। घटना ने इलाके में पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time