जमशेदपुर: घाटशिला प्रखंड के राजाबासा गांव के एक टोला में मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के तहत आज से विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है। इस योजना के अंतर्गत अब बिजली सुविधा से वंचित 6 परिवारों को कनेक्शन प्रदान किया गया, जिस पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने राजाबासा गांव का दौरा कर योजना के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी 6 परिवारों को सुरक्षित और सुचारू विद्युत सुविधा मिले और भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
उपायुक्त ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी अन्य स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं को जाना। मौके पर मौजूद घाटशिला बीडीओ को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी परिवार मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: भुईयांडीह में अतिक्रमण हटाने का विरोध, दुलाल भुइयां ने किया हाईकोर्ट जाने का ऐलान