Jamshedpur: आदि कर्मयोगी अभियान से जनजातीय विकास को मिलेगी नई गति, शुरू हुआ मास्टर प्रशिक्षण

जमशेदपुर:  सिदगोड़ा के सोन मंडप में गुरुवार को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी सचिदानंद महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारियों और जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने दीप जलाकर किया। प्रशिक्षण हॉल को आंगन का रूप देकर गोलाकार दीप प्रज्ज्वलन किया गया, जिससे सामूहिकता और सहभागिता का संदेश दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनरों को अभियान के उद्देश्य, लक्ष्यों और सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया गया। बताया गया कि यह अभियान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और सामाजिक विकास जैसे कई क्षेत्रों पर काम करेगा। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय से योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में स्पष्ट किया गया कि मास्टर ट्रेनर अभियान की रीढ़ होंगे। वे यहां से प्रशिक्षण लेकर अपने-अपने प्रखंडों में अन्य कर्मयोगियों को तैयार करेंगे और अभियान की गतिविधियों को धरातल पर उतारेंगे।

अभियान का मकसद जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से जनजातीय क्षेत्रों में ठोस बदलाव आएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: चाकुलिया में मत्स्यपालन बना सफलता की मिसाल, उपायुक्त ने किसानों का बढ़ाया हौसला

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *