Jamshedpur: हनुमान वाटिका मंदिर में चोरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

जमशेदपुर:  धालभूमगढ़ स्थित हनुमान वाटिका मंदिर में 19 जुलाई की रात हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

20 जुलाई की रात दो लोग मंदिर में घुसे और पीतल की थाली, गिलास, दिया, घंटी, बाल्टी समेत पूजा सामग्री चुरा ले गए। साथ ही एक स्कूटी और मोबाइल फोन भी चोरी कर ले गए।

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में बनी टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पहले आरोपी मो. अरमान (निवासी: जवाहरनगर, मानगो) को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी का सामान उसने सोनी कुमारी साव (20 वर्ष, निवासी: दाईगुट्टू, मानगो) को बेचा था।

दोनों से चोरी की गई पूजा सामग्री, स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। फिलहाल, तीसरे आरोपी की तलाश जारी है और गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Shibu Soren Funeral: दिशोम गुरु का सात कर्म संस्कार संपन्न, CM हेमंत सोरेन ने निभाए पारंपरिक रीति-रिवाज

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *