Jamshedpur : “चीफ जस्टिस का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” — 11 अक्टूबर को अंबेडकरवादी संगठन निकालेगा जुलूस, राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा ज्ञापन

  • मनुवादी सोच के खिलाफ एकजुट होंगे प्रगतिशील वर्ग, उपायुक्त कार्यालय तक निकलेगा मार्च
  • 11 अक्टूबर को जमशेदपुर में मनुवाद के विरोध में होगा बड़ा प्रदर्शन

जमशेदपुर : अंबेडकरवादी संगठन डॉ. आंबेडकर एसटी, एससी, ओबीसी, माइनॉरिटी वेलफेयर कमिटी की ओर से शनिवार 11 अक्टूबर को जमशेदपुर के आमबागान से एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह फैसला गोलमुरी स्थित सेंट जोसेफ वेलफेयर सेंटर में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बी.आर. गवई पर जूता फेंके जाने की घटना की तीखी निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि भारतीय संविधान और न्यायिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार है।

इसे भी पढ़ें : Ahmadabad : न्युवोको ड्यूरागार्ड का ‘सौथी खास गरबा’ संपन्न, गुजरात की सांस्कृतिक परंपरा को दिया नया आयाम

संविधान पर हमला बर्दाश्त नहीं करेगा देश अंबेडकरवादी संगठन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देश में मनुवादी ताकतें लगातार अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग को संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों से वंचित करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई द्विज न्यायमूर्ति होता तो शायद ऐसी हिम्मत कोई नहीं कर पाता। यह घटना मनुवादी मानसिकता और सत्ता संरक्षण की देन है। वक्ताओं ने कहा कि न्यायमूर्ति धर्म या सामाजिक मुद्दों पर कई बार टिप्पणी करते रहे हैं, लेकिन तब किसी को आपत्ति नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मोबाइल चोरी मामले में दो नाबालिगों को मिली राहत, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने किया बरी

मनुवाद के खिलाफ अब सड़कों पर उतरेगा प्रगतिशील समाज

निर्णय लिया गया कि 11 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे आमबागान में प्रगतिशील विचारधारा के लोग एकत्रित होंगे। वहां से “चीफ जस्टिस का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारे लगाते हुए साकची गोलचक्कर, शहीद बिरसा मुंडा चौक, शहीद चौक होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक जुलूस निकाला जाएगा। वहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा और मनुवाद का पुतला दहन किया जाएगा। बैठक में रविंद्र प्रसाद, विजय कुमार यादव, सुरेश प्रसाद, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, मनोज कुमार, गणेश राम, जितेंद्र यादव, रमेश मुखी, शंभू मुखी, अमलेश रजक, मनोज गुप्ता, भगवत प्रसाद, हरि बालक राम, सरयू रविदास, अनिल ठाकुर, सुबोध रविदास सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Gua : सेल की गुवा माइंस में एमडीओ लागू करने के विरोध में मजदूरों व ग्रामीणों ने निकाली विशाल रैली, जोरदार प्रदर्शन कर जताया विरोध

गुवा : गुवा सेल में एमडीओ (माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर) प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव के विरोध में शुक्रवार संध्या करीब 5 बजे मजदूरों और ग्रामीणों ने विशाल रैली निकालकर…

Spread the love

Jhargram : जिले में LPG की आपूर्ति सामान्य व निर्बाध, लोगों को PANIC से बचने की डीएम ने की अपील, कंट्रोल रूम खुला

झाड़ग्राम : शहर के LPG वितरण केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि अग्रिम बुकिंग और भुगतान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time