Jamshedpur: दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, 1.15 लाख की संपत्ति चोरी

जमशेदपुर:  सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के जाहेर टोला में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े एक बंद घर में चोरी की घटना सामने आई। यह वारदात उस समय हुई जब घर के सदस्य साकची बाजार खरीदारी करने गए थे।

लगभग दोपहर 12 बजे घर लौटे मालिक विनोद कुमार ने पाया कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि उनकी मां कैंसर से पीड़ित हैं और 5 अक्टूबर को उनका इलाज करवाने शहर से बाहर जाने की तैयारी थी। घर की अलमारी में रखे 55 हजार रुपये नकद और लगभग 60 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने बदमाश ले गए। कुल चोरी की गई संपत्ति लगभग 1.15 लाख रुपये की है।

घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सुबह चार-पांच युवक घर के पास आए और मुख्य गेट पर लात मारकर प्रवेश किया। इसके बाद दोनों कमरों के दरवाजे तोड़े और अलमारी खंगालकर नकद व जेवरात ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर ली है और उसमें दिख रहे युवकों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

दिनदहाड़े हुई इस चोरी से इलाके में लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Adityapur: आदित्यपुर टोल ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, बाजार से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : अटूट आस्था और परंपरा का संगम, तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा का भव्य शुभारंभ

बहरागोड़ा : भक्ति, श्रद्धा और पौराणिक मान्यताओं के मेल के साथ बरसोल क्षेत्र के कुम्हारडूबी, बारासती और गोहोलामुड़ा में गुरुवार से तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा हर्षोल्लास के साथ शुरू…

Spread the love

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time