Jamshedpur: जमशेदपुर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के दोनों पंप चालू, मानगो में सुचारू जलापूर्ति शुरू

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के प्रयास रंग लाए। नवरात्र के पहले दिन, सोमवार को जवाहर नगर, रोड नंबर 15, मानगो स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का 150 हॉर्स पावर का दूसरा पंप चालू कर दिया गया। इससे पहले प्लांट का एक 150 एचपी पंप पहले ही चालू था। अब दोनों पंप निर्बाध रूप से काम कर रहे हैं और मानगो क्षेत्र के निवासियों को सुचारू जलापूर्ति मिल सकेगी।

सोमवार को उलीडीह मंडल के जनसुविधा प्रतिनिधि संतोष भगत ने नारियल फोड़ा और मोटर पंप चालू किया। उन्होंने बताया कि मानगो में पेयजल संकट को दूर करने के लिए विधायक सरयू राय ने स्थानीय अधिकारियों से लेकर प्रमुख सचिव तक लगातार संपर्क किया और विधानसभा में भी सवाल उठाते रहे।

संतोष भगत ने यह भी बताया कि इंटकवेल में 350 एचपी का मोटर पंप फिट किया जा रहा है, जिसे जल्द ही चालू किया जाएगा। इससे मानगो क्षेत्र में जलापूर्ति और अधिक सुचारू हो सकेगी। इस अवसर पर पेयजल स्वच्छता विभाग के कर्मचारी प्रह्लाद मिश्रा, अर्जुन साही, टुनटुन सिंह और बाबू खान भी मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: रेलकर्मी की पत्नी ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, परिवार स्तब्ध

 

Spread the love

Related Posts

Gua : वन देवी मंदिर में महानवमी पर कन्या पूजन व भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

गुवा : गुवा से लगभग 4 किलोमीटर दूर पहाड़ी स्थित मां दुर्गा वन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र को लेकर भव्य आयोजन की तैयारी की गई है। मंदिर कमेटी की…

Spread the love

Bahragora : अटूट आस्था और परंपरा का संगम, तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा का भव्य शुभारंभ

बहरागोड़ा : भक्ति, श्रद्धा और पौराणिक मान्यताओं के मेल के साथ बरसोल क्षेत्र के कुम्हारडूबी, बारासती और गोहोलामुड़ा में गुरुवार से तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा हर्षोल्लास के साथ शुरू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time