- गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी वारदात को रोकने में पुलिस सफल, देसी कट्टा बरामद
जमशेदपुर : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे एक अपराधी राहुल महतो को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में डीपीएस के पास एक मकान में अपराधी ने अवैध आग्नेयास्त्र छुपा रखा है। इस सूचना के बाद एसएसपी के निर्देश पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल ने छापेमारी कर अपराधी को गिरफ्तार किया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा में सांसद खेल महोत्सव – फुटबॉल महाकुंभ का आगाज, 32 टीमें करेंगी मुकाबला
गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर पुलिस ने वारदात को टाला
पूछताछ में राहुल महतो ने अपना अपराध कबूल किया। उसने बताया कि जुलाई में वह मुंबई के दादर-खंडाला स्थित लीड होटल में बार टेंडर के रूप में काम करता था। इसी दौरान उसने मानगो निवासी करमा उर्फ कर्मदेव शर्मा को भी वहां नौकरी दिलवाई थी। करमा ने होटल के जीएम से झूठी शिकायत कर राहुल को नौकरी से निकालवाया, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ। इस झगड़े के चलते राहुल ने करमा की हत्या की धमकी दी और इसके लिए बिहार से कट्टा खरीदकर अपने घर में छुपा रखा था।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa: गुवा सेल में बाहरी बहाली के विरोध में यूनियनों का हंगामा, अनिश्चितकालीन उत्पादन बंद की चेतावनी
व्यक्तिगत विवाद के चलते हत्या की योजना का खुलासा
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को 6 दिसंबर की रात अवैध देसी कट्टा के साथ पकड़ा गया। एमजीएम थाना पुलिस ने इस संबंध में राहुल महतो के खिलाफ अवैध आग्नेयास्त्र रखने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सतर्कता और गुप्त सूचना की वजह से किसी बड़ी वारदात को समय रहते रोका जा सका और अपराधी को कानून के हवाले किया गया।
There is no ads to display, Please add some



















































