Jamshedpur: न्यू बाराद्वारी स्ट्रेट माइल रोड में बंद मकान से देर रात चोरी, 20 लाख नकद गायब

जमशेदपुर:  सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी स्ट्रेट माइल रोड में देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई। घर मालिक अमित सोलंकी के बंद मकान से अज्ञात चोरों ने करीब 20 लाख रुपये नकद चुरा लिए। यह घटना रविवार दोपहर 2:30 बजे से रात 10:30 बजे के बीच घटी, जब घर मालिक बाहर गए हुए थे।

जानकारी के अनुसार, अमित सोलंकी रात करीब 10:30 बजे घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर उन्होंने देखा कि अलमारी और सामान बिखरा पड़ा है। जांच में पता चला कि घर में रखा 20 लाख रुपये नकद गायब है। इसके बाद उन्होंने तुरंत सीतारामडेरा थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि यह चोरी सुनियोजित लग रही है और चोरों को घर की गतिविधियों की जानकारी थी। तकनीकी साक्ष्य और फुटेज के आधार पर पुलिस की जांच तेज कर दी गई है। फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

इस घटना से इलाके में डर का माहौल है। लोग रात गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: MTC मॉल के पास देर रात हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत

Spread the love

Related Posts

Workshop : डालसा की ओर से वाहन दुर्घटना दावा पर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन, दुर्घटना होने के बाद 60 दिनों में जांच रिपोर्ट समर्पित करना अनिवार्य

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से शनिवार को लोक अदालत हॉल में वाहन दुर्घटना दावा (एमएसीटी) को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में…

Spread the love

Jamshedpur: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की जिला कार्यसमिति बैठक में नए सिरे से चुनाव कराने का निर्णय

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक राकेश साहू कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रहेंगे कार्यरत जमशेदपुर : साकची स्थित गुप्ता लॉज में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यसमिति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time