जमशेदपुर: मानगो डिमना रोड के पास बड़ा नाला बिना ढकन के खुला पड़ा था। शिव मंदिर लाइन का रहने वाला 10 वर्षीय राजू रजवाड़ नाले के किनारे से पार हो रहा था कि अचानक वह नाले में गिर गया। घटना रात करीब 8 बजे हुई।
स्थानीय लोगों ने झामुमो नेता उज्ज्वल दास को तुरंत सूचना दी। उज्ज्वल दास अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे को नाले से सुरक्षित बाहर निकालवाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नेता का धन्यवाद किया।
उज्ज्वल दास ने इस घटना के बाद मानगो नगर निगम के अधिकारियों से नाले के ढकन लगाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएँ न हों। इस दौरान मकसूद अंसारी, सूरज गौड़, आकाश महतो, विवेक पाठक, अर्जुन कुमार, अनिल पॉल और सूरज मुखर्जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: MTC मॉल के पास देर रात हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत
There is no ads to display, Please add some


















































