Jamshedpur :  जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप का टी-शर्ट लांच

जमशेदपुर : जमशेदपुर से लेकर सात समंदर पार मलेशिया तक मैराथन में भाग लेकर सुर्खियां बटोरने वाला ” जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप ” का टी-शर्ट एक सादे समारोह में लांच हुआ। आई 10 नामक प्रसिद्ध कंपनी का टी-शर्ट , जिसपर सभी धावकों का नाम अंकित है सार्वजनिक किया गया। वहीं मलेशिया में आयोजित फुल मैराथन में भाग लेकर उम्दा प्रदर्शन करने वाले अरुपानंद महतो को सभी धावकों ने बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बताते चलें कि जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप में शामिल धावक देश के विभिन्न हिस्से में आयोजित मैराथन में नियमित रूप से भाग लेकर उम्दा प्रदर्शन करते रहे हैं।‌ इस ग्रुप में 10 , 21, 25 , 35 और 42 किमी के मैराथन दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा कर कीर्तिमान स्थापित करने वाले धावक शामिल हैं। कार्यक्रम में अभिषेक पाण्डेय, अरूपानंद महतो, धर्मेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, मनीष महतो , उज्जवल कांत नीरज , प्रभाकर , कुलदीप सिंह, अमर कुमार, दीपक कुमार , आशुतोष महतो , अरूंजय कुमार , सतीश कुमार, संदीप चोएल , प्रवीण कुमार, चितरंजन स्वांसी, इम्तियाज अलि , प्रवीण कुमार , पराग , निक्कू आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गोलमुरी में रोलेक्स सर्कस का हुआ भव्य उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा दास ने किया शुभारंभ

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Gua : रांजाबुरु खदान आंदोलन समाप्त, त्रिपक्षीय वार्ता में चार मांगों पर बनी सहमति

स्थानीय युवाओं के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी : दीपक बिरुवा गुवा : गुवा सेल के रांजाबुरु खदान क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार, रेक लोडिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *