जमशेदपुर : जमशेदपुर से लेकर सात समंदर पार मलेशिया तक मैराथन में भाग लेकर सुर्खियां बटोरने वाला ” जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप ” का टी-शर्ट एक सादे समारोह में लांच हुआ। आई 10 नामक प्रसिद्ध कंपनी का टी-शर्ट , जिसपर सभी धावकों का नाम अंकित है सार्वजनिक किया गया। वहीं मलेशिया में आयोजित फुल मैराथन में भाग लेकर उम्दा प्रदर्शन करने वाले अरुपानंद महतो को सभी धावकों ने बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बताते चलें कि जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप में शामिल धावक देश के विभिन्न हिस्से में आयोजित मैराथन में नियमित रूप से भाग लेकर उम्दा प्रदर्शन करते रहे हैं। इस ग्रुप में 10 , 21, 25 , 35 और 42 किमी के मैराथन दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा कर कीर्तिमान स्थापित करने वाले धावक शामिल हैं। कार्यक्रम में अभिषेक पाण्डेय, अरूपानंद महतो, धर्मेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, मनीष महतो , उज्जवल कांत नीरज , प्रभाकर , कुलदीप सिंह, अमर कुमार, दीपक कुमार , आशुतोष महतो , अरूंजय कुमार , सतीश कुमार, संदीप चोएल , प्रवीण कुमार, चितरंजन स्वांसी, इम्तियाज अलि , प्रवीण कुमार , पराग , निक्कू आदि उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गोलमुरी में रोलेक्स सर्कस का हुआ भव्य उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा दास ने किया शुभारंभ
There is no ads to display, Please add some


















































