Jamshedpur: जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र कुमार के बड़े भाई का हुआ निधन, तीन माह से चल रहा था इलाज

जमशेदपुर: जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र कुमार के बड़े भाई सतेंद्र कुमार मिश्रा (63 वर्ष) का निधन शुक्रवार की रात 2 बजे हो गया. वे बीते तीन महीनों से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और बेंगलुरु स्थित फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.

छोड़ा भरापूरा परिवार, शोक में डूबा मोहल्ला
स्वर्गीय सतेंद्र मिश्रा अपने पीछे दो बेटियाँ, एक पुत्र और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन की खबर से सीतारामडेरा स्थित न्यू कॉलोनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय लोगों व शुभचिंतकों ने पत्रकार धर्मेंद्र कुमार से मिलकर संवेदना व्यक्त की है.

स्वर्णरेखा घाट पर होगा अंतिम संस्कार
उनकी अंतिम यात्रा शनिवार, 14 जून की सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान सीतारामडेरा न्यू कॉलोनी से निकलेगी. अंतिम संस्कार भुइंयाडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट पर सम्पन्न किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: आदिवासी परिवारों को मिलेगा नया संबल, वन धन विकास केंद्र का निरीक्षण

Spread the love

Related Posts

Adityapur : आदित्यपुर में अवैध संबंध को लेकर युवक पर चली थी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने…

Spread the love

Potka : मुकुंदसाईं में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 151 कन्याएं कलश यात्रा में हुई शामिल 

पोटका : पोटका प्रखंड के मुकुंदसाईं गांव में राधा गोविंद क्लब के तत्वावधान में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *