Jamshedpur: आदिवासी परिवारों को मिलेगा नया संबल, वन धन विकास केंद्र का निरीक्षण

जमशेदपुर: भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण मिशन (PM-JANMAN) के तहत बोड़ाम प्रखंड के खोखरो गांव स्थित वन धन विकास केंद्र (VDVK) का दौरा किया. इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, बीडीओ कीकू महतो और जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत बारी भी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव ने केंद्र में कार्यरत सबर समुदाय के सदस्यों से संवाद किया. उन्होंने शहद संग्रहण, मधुमक्खी पालन, प्रसंस्करण और ब्रांडिंग की बारीकियों से अवगत कराया. साथ ही, शहद संग्रहण से जुड़ी आवश्यक सामग्रियां भी वितरित की गईं, ताकि यह कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो सके.

प्रशासन ने दिखाया मार्ग, सबर समाज ने जताया विश्वास
संयुक्त सचिव ने सबर परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. उत्पादों की मार्केटिंग और बाज़ार से जोड़ने (मार्केट लिंकेज) पर विशेष जोर दिया. उन्होंने जनजातीय समुदाय की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया. बाद में उन्होंने जमशेदपुर सदर प्रखंड के देवघर पंचायत अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से बातचीत की. उन्होंने जाना कि योजनाओं का लाभ सही तरीके से मिल रहा है या नहीं.

‘धरती आबा जनभागीदारी अभियान’ में सक्रिय भागीदारी की अपील
संयुक्त सचिव ने ग्रामीणों को 15 से 30 जून तक चलने वाले धरती आबा जनभागीदारी अभियान की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस दौरान जनजातीय बहुल गांवों में शिविर लगाकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाएगा. ग्रामीणों से आग्रह किया गया कि वे स्वयं भी शिविरों में भाग लें और दूसरों को भी प्रेरित करें.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: औद्योगिक महत्त्व के बावजूद उपेक्षित स्वास्थ्य सेवाएं, जमशेदपुर को भी चाहिए AIIMS


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time