Jamshedpur: JDU का छठ सेवा शिविर, व्रतधारियों के बीच किया लौकी और गेहूं वितरण

जमशेदपुर:  लोक आस्था और महापर्व छठ के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने उलीडीह और मानगो थाना समिति के संयुक्त प्रयास से व्रतधारियों के बीच निशुल्क लौकी और गेहूं वितरण शिविर का आयोजन किया। यह शिविर मानगो चौक पर लगाया गया, जहाँ बड़ी संख्या में व्रतधारियों ने पहुंचकर लौकी, गेहूं और अगरबत्ती प्राप्त की।

शिविर का नेतृत्व जदयू उलीडीह थाना समिति अध्यक्ष प्रवीण सिंह और मानगो थाना समिति अध्यक्ष लालू गौड़ ने किया। इस अवसर पर जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा भी मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि छठ महापर्व श्रद्धा, लोक आस्था और अनुशासन का प्रतीक है। जदयू के कार्यकर्ता हर साल व्रतधारियों की सेवा में तत्पर रहते हैं और किसी भी असुविधा को रोकने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर जदयू जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव कन्हैया ओझा, विकास साहनी, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, दीपक गौड़, विजय सिंह, अर्जुन यादव, अशोक सिंह, मनोज ओझा, मनोज गुप्ता, विजेंद्र सिंह, परविंदर राम, राहुल तिवारी, प्रतिभा सिंह, सुनीता सिंह, संजय सिंह, योगेंद्र साहू, रेखा वर्मा, अवतार सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: सड़क किनारे मिला भटका बच्चा, JSLPS दीदियों की तत्परता से हुई घर वापसी

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time