Chaibasa: सड़क किनारे मिला भटका बच्चा, JSLPS दीदियों की तत्परता से हुई घर वापसी

गुवा:  22 अक्टूबर को बड़ानंदा, जगन्नाथपुर के पास एक नाबालिग लड़का रास्ता भटककर सड़क किनारे बैठा मिला। उसी समय वहां से गुजर रहे TRI के दीपक ने उसे देखा और तुरंत मदद के लिए कोटगढ़ पंचायत भवन ले गए। बच्चे ने अपना नाम सुकराम बुढ़मा (उम्र लगभग 12–15 वर्ष) बताया और बताया कि वह मनोहरपुर प्रखंड के छोटा नागरा पंचायत के तेंतलीघाट बहदा गांव का निवासी है।

सूचना मिलते ही JSLPS कोटगढ़ GJC केंद्र की पैरालीगल सावित्री नायक ने बच्चे की काउंसलिंग की। उसने बताया कि वह जमशेदपुर से तीन दिन से भूखा-प्यासा पैदल चलकर आया है। TRI की सुष्मिता दीदी ने बच्चे के परिजनों से संपर्क करने में मदद की। वहीं JSLPS की मैंजती, कुसुम और जेमा दीदियों ने उसे सरवाई में उसके रिश्तेदार के पास सुरक्षित पहुंचाने में सहयोग किया। बीमार बच्चे के लिए उन्होंने भोजन, पानी और दवा भी उपलब्ध कराई।

अगले दिन परिजन नहीं आए, तो बच्चा घर जाने की जिद करने लगा। इस पर पैरालीगल सावित्री दीदी ने TSF सदस्य चंदन मिश्रा से संपर्क किया। उन्होंने तत्काल वाहन की व्यवस्था कर बच्चे को सुरक्षित उसके गांव भेजा। ग्रामीणों ने JSLPS की दीदियों और अधिकारियों की तत्परता और मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: प्रेम का झांसा देकर युवती को फंसाया, अश्लील फोटो वायरल कर किया ब्लैकमेल – आरोपी गिरफ्तार

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time